28.2 C
Dehradun
Thursday, March 20, 2025

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर,कैबिनेट ने भू – कानून को लेकर लिया बड़ा निर्णय


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्पकर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आज कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। वही आज हुई कैबिनेट बैठक के बाद सीएम धामी ने शोसल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है,कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।*

 



Source link

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles