9.7 C
Dehradun
Monday, January 13, 2025

देवप्रयाग से भाजपा के लिए आई खुशखबरी,नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध घोषित


देहरादून। भाजपा के लिए नगर निकाय चुनाव में देवप्रयाग से एक खुशखबरी सामने आई है, देवप्रयाग से भाजपा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष की उम्मीदवार ममता देवी निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष चुन ली गई है,आपको बता दे कि कांग्रेस की तरफ से देवप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन नहीं कराया गया था, वही तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था, लेकिन भाजपा विधायक विनोद कंडारी के द्वारा तीनों निर्दलीय उम्मीदवारों को मान लिया गया, इसके बाद तीनों निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने वालों में प्रीति देवी,गोरज देवी और रुक्मणी देवी है। भाजपा विधायक विनोद कंडारी का कहना है की तीनों निर्दलीय उम्मीदवारों की नाम वापस लेने से ममता देवी निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष घोषित हो गई है, जिससे कांग्रेस को भी झटका लगा है,क्योंकि कांग्रेस निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कर रही थी, लेकिन तीनों निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए यह पहली बार देवप्रयाग नगर पालिका में हुआ है जब किसी राजनीतिक दाल का नगर पालिका अध्यक्ष बन रहा है और भारतीय जनता पार्टी से इसकी शुरुआत हो रही है तो यह भी एक संदेश पूरे प्रदेश में गया है।



Source link

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles