13.2 C
Dehradun
Wednesday, February 5, 2025

नए साल पर CM धामी ने दी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं,2025 में कोन से होंगे बड़े काम CM धामी ने बताया प्लान


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ग्रामीण ने नए साल के अवसर पर देशवासियों को नई साल की शुभकामनाएं दी है,वही प्रदेश सरकार का रोड मैप 2025 के लिए भी आम जनता के साथ साझा किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि साल 2025 उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है,साल 2025 में प्रदेश सरकार जहां जनवरी महीने में समान नागरिक संहिता लागू कर देगी, तो वही सख्त भू कानून भी बजट सत्र में सरकार लेकर आएगी,इसलिए 2025 उत्तराखंड के लिए खास रहने वाला है।

 

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अतिक्रमण कार्यों को चेतावनी दी है। साल 2024 में उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने बड़े पैमाने पर धार्मिक स्ट्रक्चर के नाम पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। मजार जिहाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने 5000 एकड़ से ज्यादा की जमीन मुक्त कराई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है 2025 में भी यह कार्रवाई चलती रहेगी जहां भी सरकारी जमीन धार्मिक अतिक्रमण के नाम पर कब्जाई जाएगी उसे खाली कराया जाएगा।

 



Source link

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles