10.4 C
Dehradun
Monday, January 13, 2025

शिक्षा के क्षेत्र में मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला,उत्तराखंड के हिस्से में भी आए 4 केंद्रीय विद्यालय,CM ने PM मोदी का जताया आभार


देहरादून। केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कैबिनेट बैठक में देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है, उत्तराखंड में भी कर नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने को मंजूरी दी गई है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि इस निर्णय के लिए समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। इन स्कूलों को ₹5,872.08 करोड़ (लगभग) की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा, जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे।

 

 

यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी।



Source link

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles