22.2 C
Dehradun
Sunday, September 24, 2023

सिंचाई नहर का टूटा हुआ तटबंध पाटा

खटीमा। लालकोठी के पास सिंचाई नहर के कटाव से टूटा तटबंध यूपी सिंचाई विभाग की ओर से बड़ी मशक्कत के बाद पाट दिया गया है। सिंचाई विभाग के इस प्रयास से इस मार्ग पर हल्के दो पहिए वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका हैं।

लगभग पांच दिन से हुए इस रिसाव ने लालकोठी नहर के पास पुरानी देवहा पोषक का लगभग 20 फुट तटबंध बह गया था। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया था। सिंचाई विभाग बनबसा (यूपी) के अधिकारियों ने पुरानी देवहा पोषक के तटबंध को पाटने में मशक्कत करनी पड़ी। टूट कर बहे तटबंध को पाटने के लिए नहर का पानी बंद कर बहाव वाले स्थान पर पानी का बहाव रोका गया। सूखी नहर के सिल्ट से बहे स्थान को पाटा गया। फिलहाल तटबंध बांधकर हल्के दोपहिया वाहनों के आनेजाने लायक बना दिया गया।

– सिंचाई विभाग नहर की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहता हैं। पुरानी देवहा पोषक के तटबंध को पाटकर आने-जाने लायक बनाया गया हैं। शारदा नहर से पानी छोड़ने और पुरानी देवहा पोषक पर जमी सिल्ट को हटाने संबंधी मामले का विभाग संज्ञान ले रहा हैं। तटबंध पर रोड निर्माण का दायित्व अब लोक निर्माण विभाग का रहा हैं। – उमर खान, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग, बनबसा बरेली खंड।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles