22.4 C
Dehradun
Monday, September 25, 2023

हार्ट अटैक से अब ३ तीर्थयात्रियों की मौत,अब तक 27 श्रद्धालुओं की धड़कन रुकने से सांसे थमी

उत्तरकाशी यमुनोत्री धाम यात्रा में आए तीन तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अभी तक यमुनोत्री धाम में यात्रा करने आए कुल 27 श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। तीर्थयात्रियों की अचानक से तबीयत खराब होने के बाद ही मौत हो गई।

उत्तरकाशी, ground0 : यमुनोत्री धाम यात्रा में आए तीन तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अभी तक यमुनोत्री धाम में हृदय गति रुकने से 27 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है।

हृदय गति रुकने से तीन श्रद्धालुओं की मौत

गुरुवार को पुरुषोत्तम भाई पटेल पुत्र गोकल चंद निवासी मैसाणा जिला मैसाणा गुजरात ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए और वापस बडकोट लौटा। लेकिन होटल में पुरुषोत्तम भाई पटेल की तबियत बिगड़ गई। सीएचसी बडकोट में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह श्रीनिवासन पुत्र बी पेरूमल निवासी गुदीयातम बैल्लोर तमिलनाडु गुरुवार को खरादी के एक होटल पहुंचे। शुक्रवार को इन्हें दर्शन के लिए यमुनोत्री जाना था। खरादी होटल में उनकी तबीयत बिगड़ गई तो तीर्थयात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

मोहन यादव पुत्र लट्ट यादव निवासी ग्राम चिंतामन चक जिला देवरिया उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। देर शाम को जानकी चट्टी पहुंचे। जानकीचट्टी में तबियत बिगड़ी तो स्वजन ने जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 
 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,871FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles