34.8 C
Dehradun
Friday, May 9, 2025

चमोली जिले की गोल्डन गर्ल मानसी ने फिर बढ़ाया मान, चीन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी, वॉक रेस में चयनित

पिछले साल गुवाहाटी में आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने स्वर्ण पदक जीता था। वर्तमान में मानसी चीन में हैं, जहां वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

गोल्डन गर्ल के नाम से जानी जाने वाली मानसी नेगी ने एक बार फिर उत्तराखंड समेत देश का मान बढ़ाया है। चीन में विश्वविद्यालय खेलों में 20 किमी वॉक रेस में उनका चयन हुआ है। वर्तमान में मानसी चीन में हैं, जहां वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मानसी, जो मूल रूप से चमोली जिले के मझोठी गांव से है, पिछले साल गुवाहाटी में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक हुई 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी ने दौड़ 47:30:94 मिनट में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया।

मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि 28 जुलाई से आठ अगस्त तक चीन के चेंगदू में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स होंगे। इसमें मानसी 20 किलोमीटर वॉक रेस के लिए चुना गया था। पांच अगस्त को मानसी इसमें देश का प्रतिनिधित्व करेगी। मानसी ने इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से नाम कमाया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles