23.7 C
Dehradun
Tuesday, July 1, 2025

महेंद्र भट्ट को रिपीट कर भाजपा हाईकमान ने दिया सन्देश,CM धामी के चेहरे पर ही हैट्रिक की तरफ बढ़ने का संकेत


देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी को 1 जुलाई को महेंद्र भट्ट के रूप में एक बार फिर से नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। महेंद्र भट्ट ऐसे पहले अध्यक्ष उत्तराखंड बीजेपी के होने वाले हैं,जो पद पर रहते हुए रिपीट होने वाले हैं। उत्तराखंड भाजपा के भीतर एक सहयोग ही है,जब भाजपा संगठन की कमान महेंद्र भट्ट की कंधों पर है और वह रिपीट होने जा रहे हैं,वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उत्तराखंड के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बनने की उपलब्धि हासिल कर चुके है,जिनके नेतृत्व में भाजपा ने 2022 चुनाव लड़ा,पार्टी को चुनाव में जीत हासिल हुई और उत्तराखंड सीएम की कुर्सी पुष्कर सिंह धामी तब से सम्भाल रहे है। इसलिए कह सकते है,कि भाजपा युवा मोर्चा से निकले दो चेहरों पर पार्टी हाईकमान ने जो विश्वास उत्तराखंड में दिखाया है,वह आज तक किसी भाजपा नेता पर हाईकमान के द्वारा उत्तराखंड में नहीं दिखाया गया। सरकार की कमान जहां पुष्कर सिंह धामी के हाथों में भाजपा हाईकमान ने सौंपी है तो वही संगठन की कमान महेंद्र भट्ट के हाथों में भाजपा हाई कमान को ज्यादा बेहतर नजर आती है। महेन्द्र भट्ट और पुष्कर सिंह धामी की जुगल बन्दी का ही असर है,कि बीजेपी उत्तराखंड में एक नई पटकथा की ओर है। सीएम धामी और बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट में गजब का तालमेल है,और यह तालमेल जहाँ कई मौका पर देखा भी जाता है,लेकिन नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन में आज एक बार फिर यही तालमेल नजर आया,जब नए प्रदेश अध्यक्ष की पहली पसंद सीएम धामी की महेंद्र भट्ट निकले,भाजपा हाईकमान चाहत तो गढ़वाल से किसी और ब्राह्मण चेहरे को भाजपा की कमान दे सकते थे,लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए महेंद्र भट्ट के साथ सीएम धामी का गजब का तालमेल देखते हुए,प्रदेश अध्यक्ष की कमान भाजपा हाईकमान के द्वारा महेंद्र भट्ट को दी गयी है,ताकि 2027 के चुनावी रण में दोनों की जोड़ी बेहतर तालमेल के साथ सरकार बनाने की तरफ बढ़े।

भट्ट को अध्यक्ष बनने से भाजपा हाईकमान ने दिए बड़ा सन्देश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फिर से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप कर भाजपा हाई कमान ने एक और बड़ा संदेश उत्तराखंड में दे दिया है,जिन लोगों की जुबान पर यह सवाल रहता था कि क्या 2027 से पहले कुछ बड़े बदलाव उत्तराखंड में होंगे तो महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष बनने से भाजपा हाई कमान ने यह संदेश दे दिया है,कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को रिपीट कर 2027 का चुनाव संगठन के नाते जहां महेंद्र भट्ट लीड करेंगे तो वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही उत्तराखंड में भाजपा चुनाव लड़ेगी,क्योंकि भाजपा हाई कमान गढ़वाल और कुमाऊं का जो संतुलन बनाकर चल रही है उसमें सीएम की कुर्सी जहां कुमाऊँ मंडल के नाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास है, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी गढ़वाल के नाते फिर महेंद्र भट्ट के पास है। उत्तराखंड की सियासत में जिस तरीके से सियासी उलट फेर होते रहे हैं, उन उलट फेरो पर भी बीजेपी हाई कमान पूरी तरीके से विराम लगाते हुए नजर आ रहा है,यही वजह है की 2022 में जहां सत्ता आने पर मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा हाई कमान के द्वारा पुष्कर सिंह धामी को ही सौंप गई,तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर भी महेंद्र भट्ट को रिपीट कर हाईकमान ने यह संदेश दे दिया है कि अब ज्यादा सियासी उठा पाठक हाई कमान उत्तराखंड में नहीं करने वाला है। महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष रिपीट होने से अब उत्तराखंड के सियासी गलियारों में यही चर्चा है की 2027 का चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ही चेहरे पर लड़ा जाएगा । केवल अब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं सब की जुबान पर है कि बीजेपी जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार कर 2027 की तैयारी में जुट जाएगी।



Source link

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles