14.6 C
Dehradun
Tuesday, March 21, 2023
spot_img

कैडर बैकग्राउंड वाले विधायक बनने जा रहे कैबिनेट मंत्री, ये है नाम

देहरादून। धामी सरकार में तीन कैबिनेट मंत्रियों की रिक्त चल रही मंत्रीपद की सीट जल्द भरी जानी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा इस बात को पुख्ता करता है कि उन्हें कैबिनेट विस्तार को हाईकमान ने हरीझंडी दे दी है। राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट में भाजपा पृष्ठभूमि के विधायकों को ही जगह मिलेगी। जिनमें सीमांत जनपद पिथोरागढ़ जिले की डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल जो छठवीं बार विधायक बने है और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। तो वहीं गढ़वाल से विनोद कंडारी का नाम सामने आया हैं कंडारी दो बार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव और अब दूसरी बार के विधायक बने है। दूसरी और हरिद्वार से ज्वालपुर सीट से आदेश चौहान भी चौथी बार विधानसभा पहुँचे है। चौहान भी कैडर व्यक्तित्व के ही हैं। चौहान को कैबिनेट में जगह मिली तो हरिद्वार भाजपा की गुटबाज़ी भी ख़त्म होगी। बीजेपी हाईकमान अब 2024 के मध्यनज़र पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की तैयारी में ताकि किसी प्रकार से पार्टी को नुक़सान न हो पाए। यही नही सूत्र जानकारी देते हैं कि कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक जो मंत्री मंडल में शामिल है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की नाराज़गी है कि वे कांग्रेसी मूल के नेताओं के साथ एडजस्ट नही हो पा रहे है। और पार्टी कार्यकर्ता नाराज़ है। इस बात की जानकारी भी राष्ट्रनेतृत्व को दे दी गयी है।  विश्वस्त सूत्रों की माने तो कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होगा। खबर यह भी है कि दो काबिना मंत्रियों से मंत्रालय हटाया जा सकता है। अब इन सारी बातों पर अंतिम मुहर लगना है। उम्मीद है कि इसी माह कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। इस बात पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,744FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles