26.7 C
Dehradun
Sunday, June 4, 2023
spot_img

प्रसिद्ध आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन, मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस।

 

 

देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवम् राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मंगलवार को मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार दोपहर उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध राज्य निर्माण आंदोलन में सुशीला बलूनी ने सर्वाधिक सक्रिय रहीं। बलूनी भाजपा से जुड़ी रहीं भाजपा सरकार में उन्हें कई दायित्वों की जिम्मेदारी भी दी गईं थी। बीमारी के बावजूद राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही। हाल ही में उत्तराखण्ड मे हुए भर्ती घोटालों पर उन्होने बेरोजगारों के पक्ष में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान, समेत विभिन्न दलों व पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने दुख प्रकट किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,799FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles