विकासनगर। त्यूनि थाने के अंतर्गत बिरसाड खड्ड के पास एक बोलेरो पिकअप खाई में गिर गई। जिसमें दो लोग सवार थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। जानकारी के अनुसार घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर अणु गाँव से 1 किलोमीटर आगे है। वाहन संख्या UK07CD-0843 जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गयी थी। मौके पर 2 मृतकों के शव दिखाई पड़े मिले। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया। मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष दूसरा पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई।