17.7 C
Dehradun
Thursday, March 23, 2023
spot_img

पेपर लीक सरगना सादिक मूसा का साथी गिरफ्तार, STF अब तक 34 आरोपियों से 92 लाख कर चुकी है बरामद

देहरादून। पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के नकल सरगना सादिक मूसा के करीबी गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी संपन्न राव को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपित परीक्षा से पहले अन्य आरोपितों के साथ हल्द्वानी में आकर रुका था। यही नहीं पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाई।

एसटीएफ ने आरोपित संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद किए हैं। वहीं एसटीएफ पूर्व में गिरफ्तार विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख रुपये उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए हैं।

 

पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ अब तक 34 आरोपितों को गिरफ्तार कर कुल 92 लाख नकद बरामद किए जा चुकी है। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया है। कई बैंक अकाउंट को फ्रीज भी किया जा चुका है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,742FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles