देहरादून। भाजपा ने उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य और उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में आरोपित हाकम सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर हाकम सिंह को छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।