14.6 C
Dehradun
Tuesday, March 21, 2023
spot_img

गाड़ी डंपर से टकराई, एआरटीओ समेत चार घायल

रुड़की। लक्सर-लंढौरा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 4 बजे चेकिंग पर निकले एआरटीओ की गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। जिसमें एआरटीओ समेत उनके साथ मौजूद कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उनका उपचार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर-लंढौरा मार्ग पर एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहा मंगलवार की सुबह करीब चार बजे अपनी टीम के साथ चेकिंग पर निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लंढौरा पहुंची तो उनके ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और वाहन सीधे डंपर से टकरा गई। इस हादसे में एआरटीओ समेत पूरी टीम घायल हो गई। जिसके बाद घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार करने के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान, कांस्टेबल लक्ष्मण, धीरेंद्र एवं नीरज घायल हो गए। वहीं, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जिसके बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. सभी घायलों का रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार किया गया है. गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई।

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,744FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles