26.7 C
Dehradun
Sunday, June 4, 2023
spot_img

चारधाम यात्राः उत्तराखंड के स्थानीय लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता खत्म, सीएम ने सचिवालय में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

देहरादून। उत्तराखंड के स्थानीय लोगों को चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस बैठक के दौरान ये तय किया गया कि स्थानीय लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन से मुक्त रखा जाएगा। वहीं अन्य लोगों के लिए जिन्होंने पहले से ही होटल इत्यादि बुक करा रखे हैं इनका मौके पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काकी इस बार अब तक 7 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। जो लोग भी यहां पर तीर्थ यात्रा के लिए आएंगे उन सभी को धामों में दर्शन करवाया जाएगा। इसके लिए इसके लिए एक दो दिन आगे का समय क्यों न लग जाए। आपको बता दें कि चार धाम यात्रा की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी अधिकारियों से समय-समय पर फीडबैक ले रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,799FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles