20.2 C
Dehradun
Sunday, October 1, 2023

रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री धामी का तोहफा, मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम

प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से व्यापक रूप से बेचा जाएगा।

रक्षा बंधन से पहले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ दी है। इस योजना को मुख्यमंत्री धामी ने मंजूरी दी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग योजना को लागू करेगा।

प्रदेश में अनेक महिला समूह काम कर रहे हैं। जिनसे विभिन्न उत्पाद बनाए जाते हैं हालाँकि, कभी-कभी सही बाजार नहीं होने के कारण भी उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

उत्पादों को बेचने का मंच

प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों को इस योजना के माध्यम से व्यापक रूप से बेचा जाएगा। इसके लिए, प्रत्येक विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की सार्वजनिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे उन्हें विपणन के लिए समुचित अवसर मिलेंगे। महिला समूहों द्वारा निर्मित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से उत्पादों को नई पहचान मिलेगी और वे अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच भी मिलेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,876FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles