26.7 C
Dehradun
Sunday, June 4, 2023
spot_img

नकल विरोधी कानून बनाने के लिये हस्ताक्षर अभियान की प्रदर्शनी का सीएम धामी ने किया अवलोकन, BJYM ने जताया आभार

देहरादून। प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून लाया गया। जिसमें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंशाक रावत जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा के द्वारा सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त किये गये। इसी उपलक्ष्य में आज प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा शंशांक रावत जी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा देश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा० पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट की और अपने-अपने जिलों में करवाये गये हस्ताक्षर अभियान को मा0 मुख्यमंत्री के सम्मुख प्रदर्शिनी लगाकर प्रदर्शित किया।


इस मौक़े पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशध्यक्ष शशांक रावत ने बताया कि प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाएं नकल विहीन होंगी। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी छात्र-छात्राओं का समय भी खराब नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने भारत का सबसे सख्त कानून बनाया है। इसमें नकल करवाने वाले व्यक्ति को उम्र कैद की सजा एवं उसकी सारी संपत्ति जब्त करने का भी प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी नकल करते हुए लगातार 3 साल तक लिप्त पाया जाता है, तो आने वाले 10 वर्षों तक वह किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शंशाक रावत जी, संचालन कर रहे महामंत्री युवा मोर्चा रविपाल जी महामंत्री विपुल मेन्दोली, आशीष रावत जी. गिरीश भटट् जी, शुभम सेमल्टी और महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेन्द्र बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,799FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles