9.7 C
Dehradun
Monday, January 13, 2025

तैयारियों में जुटा सचिवालय, पांच से आठ सितंबर तक चलने वाले मानसून सत्र में 600 से अधिक प्रश्नों को गरमाएगा

संबंधित विभागों द्वारा मानसून सत्र में विधायकों के प्रश्नों का उत्तर बनाया जा रहा है। जनहित के मुद्दों को लेकर विपक्ष चार दिवसीय सत्र में सरकार को घेरने की योजना बना रहा है।

इस बार विधानसभा के मानसून सत्र में 600 से अधिक प्रश्न उठेंगे। दोनों पक्षों के विधायकों ने अब तक 597 प्रश्न भेजे हैं। सरकार ने सत्र निर्धारित करने के बाद विधानसभा सचिवालय तैयारियों में लग गया है।

मानसून सत्र पांच से आठ सितंबर तक देहरादून में विधानसभा भवन में चलेगा। संबंधित विभागों द्वारा मानसून सत्र में विधायकों के प्रश्नों का उत्तर बनाया जा रहा है। जनहित के मुद्दों को लेकर विपक्ष चार दिवसीय सत्र में सरकार को घेरने की योजना बना रहा है। वहीं, विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।

विधायकों ने सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को 597 प्रश्न भेजे हैं। इन प्रश्नों का उत्तर बनाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र को बेहतर ढंग से चलाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अधिकारियों के साथ जल्द ही कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक होगी।

उनका कहना था कि सत्र के दौरान सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए पक्ष और विपक्ष मिलकर काम करना चाहिए, ताकि प्रदेश के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सके। सरकार अभी तक सदन के विधायी कार्यों का एजेंडा नहीं दे पाई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles