14.6 C
Dehradun
Tuesday, March 21, 2023
spot_img

गोवा में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन। स्वर्ण पदक में मारी बाज़ी

देहरादून। बीते 23 से 30 जुलाई तक गोवा में आयोजित आल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन प्राइजमनी टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

अंडर 15 मिश्रित युगल में देहरादून की जोड़ी सुर्याक्ष्य रावत व आन्या बिष्ट ने फाइनल में गुजरात के मोहम्मद अली मीर व पंजाब की तानवी शर्मा की जोड़ी को 21-17,13-21 व 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

सेमी फाइनल में सुर्याक्ष्य रावत व आन्या बिष्ट ने जंगजीत सिंह काजल व सुहाशी वर्मा की जोड़ी को 21-17 व 21-15 से सीधे सेटों मैं आसानी से हरा दिया था।

अंडर 17 युगल वर्ग में उधम सिंह नगर  के गर्व साहनी ने अपने जोड़ीदार उत्तर प्रदेश के भव्या छाबरा के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीत लिया।

सेमी फाइनल में गर्व साहनी की जोड़ी फाइनल के विजेता तमिलनाडु के देव व धीरेन अय्यप्पन की जोड़ी से 21-17 व 21-15 से हार गई थी।

इसके अलावा उत्तराखंड के अंश नेगी अंडर 17 एकल में कवार्टर फाइनल, सुर्याक्ष्य रावत अंडर 15 एकल के कवार्टर फाइनल, आन्या बिष्ट व एंजेल चौधरी की जोड़ी तथा गायत्री रावत की जोडी अंडर 15 बालिका युगल में कवार्टर फाइनल तक पहुची।

प्री कवाटर तक स्थान बनाने वालो मैं इशान नेगी व शौर्य अग्रवाल की जोड़ी सुर्याक्ष्य रावत व अभिनव कंडारी की जोड़ी तथा पिहू नेगी व सिधी रावत की जोड़ी रही।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक एवं कोच बलजीत सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,744FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles