14.6 C
Dehradun
Tuesday, March 21, 2023
spot_img

हल्द्वानी में सीएम के दौरे का भारी विरोध, कार्यकर्ता गिरफ्तार

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे का विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर के नेतृत्व में बुध पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसके बाद मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री अपना आभार करवा रहे हैं वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवा सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं यह केवल ढकोसला है, इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा, विरोध कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस बसों में भरकर ले गई।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,744FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles