14.6 C
Dehradun
Tuesday, March 21, 2023
spot_img

जिपं सदस्य उपचुनावः बीजेपी प्रत्याशी आरती आर्या जीतीं

नैनीताल। कोटाबाग जिला पंचायत सदस्य पद पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी आरती आर्या ने जीत हासिल की है। उन्होंने अनीता आर्या को 574 मतों से हराया है।
गौर हो कि कोटाबाग जिला पंचायत के गुलजारपुर बंकी 18 सीट पर बीती 27 जून को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। यह सीट आशा आर्या के जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा देने से खाली हो गयी थी। इस चुनाव में बीजेपी से आरती आर्या और कांग्रेस से अनीता आर्या मैदान में उतरी थीं। इस उपचुनाव में 21,314 मतदाताओं में से 4700 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें से 152 मत रद्द पाए गए। जबकि, आरती आर्या को 2521 मत और अनीता आर्या को 1987 मत मिले। इस तरह से आरती आर्या ने अनीता आर्या को 574 मतों से हराया और जिला पंचायत सदस्य पद पर काबिज हो गईं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,744FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles