14.6 C
Dehradun
Tuesday, March 21, 2023
spot_img

गुलदार का दो महिलाओं पर हमला, कुछ देर बाद गुलदार की मौत

पौड़ी। विकासखंड वीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम ग्वीन तल्ला में गांव के भीतर घुसे गुलदार ने दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरोंखाल भेजा गया है।
सुबह करीब साढ़े दस बजे एक गुलदार वीरोंखाल के ग्राम ग्वील तल्ला में घुस गया। गुलदार के गांव में घुसते ही हड़कंप मच गया। गांव से बचने के लिए ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए। गुलदार ने घर की ओर लौट रही जतुली देवी पत्नी गोपाल सिंह व श्यामा देवी पत्नी रूद्र सिंह पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचा किसी तरह दोनों महिलाओं को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद भी गुलगार गांव के नजदीक ही छिप गया। गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए वीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।महिलाओं पर हमला करने के बाद गुलदार ग्राम मैठाना घाट पहुंचा। यहां एक रेलिंग को पार करने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची और शव को कब्ज़े में ले पीएम के लिए भेजा।

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,744FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles