27.2 C
Dehradun
Sunday, October 1, 2023

Minan को केंद्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया…

उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल जिला संगठन ने पार्टी के नए केंद्रीय अध्यक्ष पद पर इस बार अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जिम्मेदारी देने की पैरवी की। शुक्रवार को हुई पार्टी जिला संगठन की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवानदास मिनान का नाम नए केंद्रीय अध्यक्ष के लिए भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया।

यूकेडी जिलाध्यक्ष अनिल देवरानी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में अभी तक ब्राह्मण एवं राजपूत दोनों को जनता देख चुकी है। इस बार नेतृत्व अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मिलना चाहिए।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवानदास मिनान का नाम नए केंद्रीय अध्यक्ष के लिए भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व से पूर्व में पार्टी में रहे किसी भी व्यक्ति विशेष के पार्टी से निष्कासन की जानकारी जिलाध्यक्ष को देने की मांग की गई।

बैठक में अमित भारती, गौतम कुमार, विक्रम सिंह, रामचंद्र और सोहन लाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,876FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles