32.5 C
Dehradun
Wednesday, May 14, 2025

उत्तरकाशी में धरासू के नए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार का स्वागत,निवर्तमान को दी गई विदाई

उत्तरकाशी के धरासू थाना परिसर में समारोह आयोजित कर नए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार का स्वागत किया गया जबकि निवर्तमान थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल को विदाई दी गई। इस अवसर पर नवनियुक्त थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सरकारी सेवकों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन पुलिस के काम हमेशा याद किए जाते हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष चिन्याली सौड़ कृष्णा नौटियाल, भाजपा नेता अमित सकलानी,पूर्व नपा अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी,मनोज कोहली ने बताया की इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को एक कुशल प्रशासक के रूप में जाना जाता है।

वे धरासू थाने के पहले भी थानाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व में भी अपने कार्यकाल में अपने मैत्रीपूर्ण व्यवहार से थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने कहा कि दिनेश कुमार जहां भी रहे उन्होंने अपने कार्य से सभी का दिल जीता है।

नव नियुक्त थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की पुलिस के लिए आम जनता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। उसी के बदौलत क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम होता है। इसके लिए मैं धरासू थाने के अंतर्गत चिन्यालीसौड़ के सभी लोगों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। आम लोगों के हित में आगे भी काम किया जायेगा। और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।
इस अवसर पर बड़ेथी व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश मेहरा, यशवंत बिष्ट,विजय थपलियाल, पूरण बिष्ट, पूनम रमोला,गणिता देवी, पवित्रा देवी, दरमियान रावत बिजेंद्र कोहली आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles