रूड़की। इस्लाम नगर में तार जोड़ने के विवाद में पिस्टल से फायरिंग करने वाले खुशनूद त्यागी निवासी अशोक नगर ढंडेरा हाल निवासी इस्लामनगर तथा रिजवान निवासी बंदा रोड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुशनूद त्यागी के कब्जे से एक पिस्टल ओर कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।