16.3 C
Dehradun
Monday, March 27, 2023
spot_img

जेई- एई परीक्षा धांधली में फंसे संजय धारीवाल के प्रधान पद के आधिकार सीज, उप प्रधान को सौंपी जिम्मेदारी

संजय धारीवाल

 देहरादून : जेई और एई की परीक्षा भर्ती धांधली में फंसे फरार चल रहे मोहम्मदपुर जट के प्रधान संजय धारीवाल के प्रधान पद के अधिकार सीज कर दिए गए हैं। उप प्रधान को अब अधिकार सौंप दिए गए हैं। बतादें कि संजय धारीवाल भाजपा मंगलौर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रहे हैं।

परीक्षा भर्ती धांधली में नाम सामने आने पर 23 जनवरी को धारीवाल से भाजपा ने त्यागपत्र ले लिया था। 25 जनवरी को उसे भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही उसके घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,752FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles