27.2 C
Dehradun
Sunday, October 1, 2023

ADM प्रशासन के नोटिस का जवाब देने ADM कार्यालय पंहुचे पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल। देहरादून में चुफाल के नाम नही निकली कोई जमीन………

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पिथौरागढ़ के डीडीहाट सीट से 6वीं बार विधायक बने पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल शनिवार को एडीएम प्रशासन देहरादून के नोटिस का जवाब दाखिल करने एडीएम कार्यालय पहुंचे।

जवाब में भाजपा नेता बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि उनके पास देहरादून जनपद में उनके नाम कोई जमीन नही है। कुछ लोगों की यह साजिश हो सकती है।

बिशन सिंह चुफाल का ईमानदार नेताओं में जिक्र आता है। सोशल मीडिया में दुष्प्रचार कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह बात तब सच साबित हुई जब वह देहरादून एडीएम ऑफिस पहुंचे। लेकिन कार्यालय में एडीएम साहब नही मिलें।

दरअसल तत्कालीन भाजपा के प्रदेशध्यक्ष रहे बिशन सिंह चुफाल के कार्यकाल के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय को रिंग रोड़ देहरादून में जमीन अलॉट की गई थी। मगर आधिकारियों की लापरवाही के कारण वह जमीन चाय बागान के नाम दर्ज थी।

जानकारी के अनुसार वर्तमान प्रदेशध्यक्ष महेंद्र भट्ट को नोटिस दिया जाना चाहिए था।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,876FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles