16.3 C
Dehradun
Monday, March 27, 2023
spot_img

तेज रफ्तार कार ने बाइक पर मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

हरिद्वार। देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।ं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हर की पैड़ी क्षेत्र में दूध की डेरी चलाने वाले गुरु सेवक सिंह (28) रोज की तरह देर रात दिल्ली से अपने रिश्तेदार युवराज सिंह (13) व मंगत सिंह (7) के साथ बाइक पर ग्राम एथल स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों जूस कंट्री के पास सराय रोड के लिए मूड ही रहे थे कि हरिद्वार की ओर से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुरु सेवक सिंह सहित दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोग जिन्हें भूमानंद अस्पताल ले गए, जहां सेवक सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया, डॉक्टरों ने टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,752FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles