32.5 C
Dehradun
Wednesday, May 14, 2025

BIG BREAKING पुलिस ग्रेड-पे मामले पर आंदोलन की चेतावनी देने वाली महिला का पति निलंबित

देहरादून। पुलिस सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे देने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी देने वाली महिला आशी भंडारी के पति को पुलिस विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया है। वह यमुनोत्री में तैनात हैं। इस बात की पुष्टि खुद आशी भंडारी ने की है। इसके विरोध में उन्होंने बच्चों सहित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की बात भी कही है। बता दें कि बीते रविवार को आशी भंडारी सहित कई महिलाओं ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित कर अगले रविवार से पूरे प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी थी। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पहले 2001 बैच के पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी जो कि अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles