12.3 C
Dehradun
Saturday, January 18, 2025

तीलू रौतेली पुरस्कार: उत्तराखंड सरकार ने पुरस्कार की राशि बढ़ा दी, अब वीरांगनाओं को 51 हजार रुपये मिलेंगे

13 महिलाओं को मुख्यमंत्री देहरादून में सर्वे चौक में तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली का पुरस्कार 20 हजार रुपये बढ़ा दिया है। 31 हजार रुपये से अब 51 हजार रुपये हो गया है। वहीं, राज्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि में 30 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। 21 हजार रुपये से अब 51 हजार रुपये हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कारों की राशि बढ़ा दी है। 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार मंगलवार को देहरादून में सर्वे चौक स्थित सभागार में सम्मानित किया जाएगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनका सम्मान और बल बढ़ाना चाहती है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles