27.2 C
Dehradun
Sunday, October 1, 2023

Uttarakhand प्रदेश: CM धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, कोटद्वार में भारी बारिश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में बारिश से हुई क्षति का हवाई सर्वेक्षण किया।

CM Dhammi ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार रितु खंडूरी भी इस दौरान उनके साथ थीं। दुगड्डा ब्लाॅक की मालन घाटी में भारी बाढ़ हुई। गांव चूना महेड़ा को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहां कई घर ध्वस्त हो गए हैं, कई मलबे में दब गए हैं, और एक बुजुर्ग लापता है।

वहीं सटे सौड़, लदोखी, धरगांव, चौंडली, मैती काटल, जौरासी और अन्य गांवों में कई नाली कृषि भूमि मलबे में दब गई। चूना महेड़ा की प्रधान सादिया बेगम ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे गांव में हुई बाढ़ में मोहम्मद उस्मान, रहमत अली, शौकत अली और हकूमूद्दीन के घर ध्वस्त हो गए, जबकि एक वृद्ध रहमत अली (90) लापता हो गया।

मलबे में गांव की प्रर्मिला देवी, मंजू देवी, बबली देवी के घर और गोशालाएं दब गई हैं। ग्रामीण लोग लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने गांव को देखा। ग्राम पंचायत सौड़ की प्रधान सैनू देवी ने बताया कि मालन नदी में बाढ़ आने से जायदा बेगम, रोशनी देवी और संगीता देवी की गोशालाएं बह गईं। मलबे में सिंचाई के पाइप और गांव की पाइप लाइन दब गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,876FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles