23.5 C
Dehradun
Tuesday, July 1, 2025

Uttarakhand में भूकंप: उत्तरकाशी में रिक्टर पैमाने पर 2.8 की तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ

जिला मुख्यालय और मनेरी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस हुआ। जिसमें जान माल की क्षति की कोई जानकारी नहीं है।

मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप शाम करीब 4 बजकर 56 मिनट पर हुआ था। भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 थी। भूकंप का केंद्र 5 किमी नीचे था।

बताया जा रहा है कि मनेरी क्षेत्र और जिला मुख्यालय में भूकंप का झटका महसूस हुआ। जिसमें जान माल की क्षति की कोई जानकारी नहीं है।

उत्तराखंड का ज्यादातर क्षेत्र जोन चार और पांच में है।

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों का कहना है कि भूकंपों के लिहाज से उत्तराखंड बहुत संवेदनशील क्षेत्र है। उत्तराखंड का ज्यादातर हिस्सा भूकंप के चार और पांच जोन में है। इसलिए भूकंप लगातार हो रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles