22.6 C
Dehradun
Friday, April 26, 2024

UTTARKASHI: अवैध अफीम की खेती उगाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही तेज, चौथे दिन 70 नाली में उगी अफीम नष्ट, टीम को ईनाम।

उत्तरकाशी। पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम जगह-जगह अफीम की खेती उगाने पर कार्यवाही करने में जुटी है। इसी क्रम में मंगलवार को पुरोला के बुरसी गांव में भी अफीम की अवैध फसल की बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बुरसी गांव में लगभग 70 नाली जमीन पर लगाए गए अफीम की खेती को चौथे दिन की कार्यवाई में आबकारी, राजस्व, वन और पुलिस जवानों ने संयुक्त रूप से नष्ट किया है। एसपी उत्तरकाशी ने अफीम की खेती करने वाली पुलिस टीम को 2500 रूपए पुरुष्कार देने का ऐलान किया है।
हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मगर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद भू स्वामियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगे अफीम की फसलों को नष्ट करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अफीम का कारोबार ना बढ़े इसकी भरपूर कोशिश की जा रही है। बीते दिनों भी थाना धरासू एवम बड़कोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भी अफीम की खेती को नष्ट किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के अनुसार चारधाम यात्रा के बीच जनपद में व्यापक स्तर पर अफीम की अवैध खेती की जानकारी मिल रही थी, जिस पर संयुक्त टीम का गठन करते हुए हमारी टीम ने अब तक 150 नाली भू भाग में अफीम की खेती को नष्ट किया गया है, अबतक अफीम की खेती करने वाले 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। लोगों को हम लोग जागरूक कर रहें हैं कि अफीम की खेती करना गैर- कानूनी है।
 
अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने वाली संयुक्त टीम।
 
 
1- पुलिस उपाधीक्षक। (ऑपरेशन), प्रशान्त कुमार 
2- प्रभारी निरीक्षक पुरोला,  खजान सिंह चौहान
3- तहसीलदार बडकोट, धनीराम डंगवाल
4- आबकारी निरीक्षक कमलेश रानी
5- राजस्व निरीक्षक,  उपेन्द्र राणा
6- उ0नि0 राजेश कुमार- चौकी प्रभारी नौगांव
7- अ0उ0नि0 गुमान सिंह- थाना पुरोला
8- अ0उ0नि0 असाढ सिंह- थाना पुरोला
9- वन दरोगा जयवीर राणा(वन विभाग की टीम के साथ)
10- अ0उ0नि0 छनपाल- थाना पुरोला
11- अ0उ0नि0 नागेन्द्र- थाना पुरोला
12- अ0उ0नि0 राकेश कुमार राणा- थाना पुरोला
13- अ0उ0नि0 भरत सिंह- थाना बडकोट
14- अ0उ0नि0 तेजपाल- थाना बडकोट
15- अ0उ0नि0 टीकम- थाना बडकोट
16- अ0उ0नि0 अजीत- थाना बडकोट
17- राजस्व उ0नि0 पूरण लाल आर्य
18- राजस्व उ0नि0 संगीता
19- हे0का0 राजेन्द्र कुमार- थाना पुरोला
20- हे0का0 पूनम पंवार- आबकारी
21- का0 पूरण तोमर- थाना पुरोला
22- का0 देवेन्द्र- थाना पुरोला।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles