23.6 C
Dehradun
Wednesday, July 16, 2025

धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही, चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को हटाया गया, नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में गड़बड़ी का है आरोप।

 

मनोज बिष्ट, चमोली।  सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली को उनके पद से तत्काल प्रभाव से उन्हें हटा दिया है।

चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भंडारी पर यह कार्यवाही की है। बता दें कि रजनी भंडारी के पति राजेंद्र भंडारी बद्रीनाथ से कांग्रेस के विधायक हैं।

दरअसल चमोली जिले में वर्ष 2012-13 में पर्यटन विभाग से आवंटित बजट से नंदा राजजात यात्रा का संचालन हुआ था। इस दौरान करीब 64 योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे थे।

इस मामले की जांच शासन द्वारा कराई गई थी। जांच में बड़ी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। इस पर आज शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटा दिया। अपर सचिव ओंमकार सिंह ने इसके विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles