16.3 C
Dehradun
Monday, March 27, 2023
spot_img

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कालाढूंगी। नैनीताल के कालाढूंगी में जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था।
मिली जानकारी के अनुसार कालाढूंगी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी प्रशांत भाकुनी का शव पेड़ से लटका मिला। कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्होंने जंगल में शव को देखा। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना कालाढूंगी पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कालाढूंगी थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतारा। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कालाढूंगी थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार शव की पहचान कर ली गई है। युवक नशे का आदी था।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,752FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles