24.4 C
Dehradun
Thursday, July 3, 2025

भाजपा की ऋतु मित्रा बनी टिहरी लोकसभा चुनाव की संयोजक

 

देहरादून। भाजपा नेत्री ऋतु मित्रा को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है, ऋतु को टिहरी लोकसभा चुनाव की संयोजक बनाया गया है। ऋतु मित्रा भाजपा में कई पदों पर रह चुकी हैं ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनको टिहरी जैसी बड़ी लोकसभा की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है की पार्टी ने ऋतु मित्रा के कामों को देखते हुए इनको ये बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। उत्तराखण्ड में भाजपा का दावा है कि वो फिर से पांचों लोकसभा सीट पर प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।

टिहरी जैसी बड़ी लोकसभा की ज़िम्मेदारी संयोजक के पद पर एक महिला को देकर भी बड़ा संदेश दिया गया है। ऋतु मित्रा को संयोजक की जिम्मेदारी मिलने से महिलाओं में भी उत्साह है। मित्रा लगातार महिलाओं के बीच सक्रीय रहती हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles