26.7 C
Dehradun
Sunday, June 4, 2023
spot_img

सीबीएसई का रिजल्ट घोषित, cbse.gov.in पर देखें परीक्षा परिणाम।

DEHRADUN: सीबीएसई परीक्षा परिणाम 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा देने वाले करीब 38 लाख छात्र अपनी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

इस बार CBSE12वीं की परीक्षा के नतीजे प्रतिशत 87.33 रहा है। वहीं देहरादून रीजन में 80.26% छात्र पास हुए हैं।
CBSE के सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई के 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,799FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles