27.8 C
Dehradun
Wednesday, July 9, 2025

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

हरिद्वार। शुक्रवार देर रात क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे चल रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर निवासी सुनीता देवी शुक्रवार रात घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने महिला को गंभीर हालत में मेट्रो अस्पताल पहुंचाया। शनिवार सुबह घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि इस मामले में मृतका के बेटे की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles