22.2 C
Dehradun
Saturday, September 23, 2023

सचिवालय संवर्ग के कर्मियों को सौगात: विशेष भत्ता 35 प्रतिशत बढ़ा

एक अगस्त से, सचिवालय संवर्ग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 85 प्रतिशत सचिवालय विशेष भत्ता मिलेगा।

सचिवालय संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलने वाला पचास प्रतिशत विशेष भत्ता छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तीसरी बार बढ़ गया है। अब सभी अधिकारी-कर्मचारी ग्रेड वेतन का 85 प्रतिशत विशेष भत्ता पाएंगे। सोमवार को इसका आदेश अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किया।

एक अगस्त से, सचिवालय सेवा संवर्ग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को 85 प्रतिशत सचिवालय विशेष भत्ता मिलेगा। ये भत्ता अभी तक पचास प्रतिशत दिए जा रहे हैं। ये आदेश वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद जारी किए गए हैं।


यह भी आदेश है कि सचिवालय विशेषज्ञ भत्ते की पुनरीक्षित दरें केवल सचिवालय संवर्गीय अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगी। सचिवालय सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों में इस आदेश से उत्साह है। इस आदेश से सचिवालय सेवा के लगभग 1600 अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles