26.7 C
Dehradun
Sunday, June 4, 2023
spot_img

BIG BREAKINGः क्रिकेट क्लब का संचालक नरेंद्र शाह गिरफ्तार, प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने लगाया था छेड़-छाड़ का आरोप….? कल कोर्ट में होंगे पेश

देहरादून।लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के संचालक व कोच और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के निलंबित पदाधिकारी नरेंद्र शाह को एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाह पर क्लब की तीन प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था। इसमें एक नाबालिग भी शामिल थी इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया था।

नाबालिग से फोन पर अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था,इसके बाद आरोपित कोच ने जहर खा लिया था, जिसके बाद आरोपी दून अस्पताल भर्ती किया गया था तत्पश्चात् आरोपी नरेंद्र शाह को एम्स ऋषिकेश भर्ती किया था।

नरेंद्र शाह की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 354,506,7/8 पॉक्सो एक्ट, धारा-3 और एससी-एसटी एक्ट में भी केस दर्ज है। शुक्रवार को आरोपी कोच शाह को न्यायालय पेश किया जाना है।

Harish Thapliyal
Harish Thapliyal
समाचार निर्माताओं की अक्सर पत्रकारिता की पृष्ठभूमि होती है, जिसमें पत्रकारिता, जनसंचार या संबंधित क्षेत्रों में शिक्षा शामिल होती है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,799FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles