26.7 C
Dehradun
Sunday, June 4, 2023
spot_img

त्यूणी अग्निकांड मामले पर तहसीलदार निलंबित, फ़ायरकर्मियों पर भी गिरी गाज,लाइनहाजिर। डीएम सोनिका ने घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश दिये

देहरादून/त्यूनी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्यूनी अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।

डीएम सोनिका ने राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। साथ ही साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। डीएम की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने हेतु SDRF,पुलिस की टीमों का रेस्क्यू जारी है। डीएम ने इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश भी दिये हैं।

अग्निकांड के शिकार
——————————-

तहसील त्यूनी में 6 अप्रैल 2023 को लगभग शाम 4 बजे 2 मंजिला आवासीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 4 बच्चों की मृत्यु हो गई थी। मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून।
सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश। सोनम पुत्री त्रिलोक, उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,799FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles