14.5 C
Dehradun
Tuesday, March 21, 2023
spot_img

बिधोली में ग्रामीणों पर गोली चलाने वाले 12 लोग गिरफ्तार

देहरादून। विधोली में ग्रामीणों पर फायर झोंकने वाले 12 आरोपियों को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपियों से अब तक पुलिस पिस्तौल बरामद नहीं कर पाई है। धटनास्थल से पुलिस को दो खोखे बरामद हुए हैं। प्रेमनगर के थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि आरोपियों अनिल शर्मा उर्फ मोनू पंडित सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ धारदार हथियार से हमला, हत्या का प्रयास व जान से मारने देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिस्तौल बरामद होने के बाद आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
प्रेमनगर स्थित बिधोली में कुछ दबंगो ने पुरानी रंजिश के चलते रविवार दिनदहाड़े ग्रामीणों पर गोलियां चला दी थी। ग्रामीण बाल बाल बचे और भागकर अपनी जान बचाई। विरोध में ग्रामीणों ने थाना प्रेमनगर का घेराव किया था, जिसके बाद एसएसपी ने झाझरा चौकी के चौकी प्रभारी सहित पूरा स्टाफ हटाकर थाने में अटैच कर दिया था।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,744FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles