21.9 C
Dehradun
Friday, April 26, 2024

मालदेवता में चाय की दुकाने चलाने वाले व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदकुशी

देहरादून। मालदेवता स्थित सेरगी गांव में एक व्यक्ति ने घर के पीछे पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। मालदेवता चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने बताया ने उन्हें करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि सेरगी गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारा। तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है व ना ही मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विक्रम सिंह दो तीन दिन से परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह गांव में ही चाय की दुकान चलाता था।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles