26.3 C
Dehradun
Thursday, July 3, 2025

Uttarakhand मंत्रिमंडल की बैठक: कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, राज्य में 285 विशेष शिक्षकों की भर्ती होगी

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के तहत 285 विशेष शिक्षकों की भर्ती होगी। हर ब्लॉक में तीन शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी। कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट में आए प्रस्ताव के तहत विद्यालयों में सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्कालीन व्यवस्था के तहत नियुक्ति दी जाएगी।

राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक 3,400 दिव्यांग बच्चे हैं। इनमें से कक्षा 9वीं से 12वीं तक 894 दिव्यांग बच्चे चिह्नित किए गए हैं। विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी आदेश जारी किया गया है।

समग्र शिक्षा में आउटसोर्स से 161 शिक्षक रखे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, विभाग में इसकी प्रक्रिया चल रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles