27.5 C
Dehradun
Wednesday, July 2, 2025

शानदार दृश्य: बर्फीली वादियों की सुंदरता से नजर नहीं हटेगी..।ताजा बर्फबारी की ये तस्वीरें देखें उत्तराखंड में

जैसे-जैसे मौसम बदलता गया, पहाड़ों पर सफेद बर्फ जमने लगी। उत्तराखंड की देवभूमि में बर्फबारी का ये दृश्य अद्भुत लगता है। बर्फीली वादियों की सुंदरता से नजर नहीं हटेगी। सफेद चादर बिछते ही उत्साह लौट आया और पर्यटक भी मस्ती करने आए।

रातभर से उत्तराखंड के चमोली में बारिश और बर्फबारी हुई है, जिससे ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर पड़ी हुई है। फूलों की घाटी, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है।

कोरी ठंड से हालांकि लोगों को राहत मिली है। फसलों को इस बर्फबारी और बारिश ने बचाया है। नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई है, साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंंदा घुंघटी, औली, गोरसों सहित बदरीनाथ धाम भी बर्फबारी हुई है। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी और झींझी गांव में भी बर्फबारी हुई, जिससे खेतों और सार्वजनिक स्थानों में बर्फ बिछ गई है. पर्यटन स्थल रामणी में भी बर्फबारी हुई है। औली में बर्फबारी से पर्यटन कारोबारी भी खुश हैं।

बर्फबारी के बाद, यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी, नारायण पुरी फूलचट्टी और खरशालीगांव क्षेत्र में भी रोमांचक दृश्य सामने आए। यमुनोत्री धाम और आसपास की चोटियों पर बहुत बर्फबारी हुई, साथ ही धाम से लगे बारह गांवों (गीठ पट्टी), सरबडियार और ठकराल पट्टी के तेरह गांवों में भी बर्फबारी हुई। तहसील मुख्यालय सहित यमुना घाटी में रातभर भारी बारिश हुई, और बर्फबारी के कारण यमुना घाटी में विद्युत सप्लाई भी बाधित हुई।

चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटकों व किसानों के चेहरे खिल गए।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles